संगीत के शौकीनों के लिए ये पांच एप्स
स्पॉटिफाई, पेंडोरा, एपल म्यूजिक के अलावा
भी कई एप्स एेसी हैं जिनकी खूबियां इन्हें
डाउनलोड करने पर मजबूर करती हैं...
- क्वेलोकॉन्सर्ट्स(QelloConcerts)
इसकी मदद से आप फुल-लेंथ
कॉन्सर्ट्स को अपने फोन पर
लाइव देख सकते हैं। तमाम
आर्टिस्ट आपको यहां मिल जाएंगे। इसके रहते
आप कभी अफसोस नहीं करेंगे कि अपने
फेवरेट आर्टिस्ट का कॉन्सर्ट मिस कर दिया।
- म्यूजिक्समैच (musixmatch)
यह आपके स्पॉटिफाई और
एपल म्यूजिक अकाउंट से लिंक
हो जाती है। जो गाना प्लेकरेंगे,
ये उसके बोल दिखाएगी। यह दूसरी भाषाओं
में भी गाने के बोल का अनुवाद करती है।
यह एप गानों को पहचानने में भी सक्षम है।
- जैमकैम (JamCam)
इस म्यूजिक एप की मदद से
आप अपने शॉर्ट वीडियो बना
सकते हैं। इनकी लंबाई 15
सेकंड तक हो सकती है। बैकग्राउंड में
अपने पसंद का कोई भी गाना सुना सकते
हैं। इसके जरिए दोस्तों को अपनी पसंद के
म्यूजिक से परिचित भी करवा सकते हैं।
- अलार्म क्लॉक फॉर मी
- (alarmclockforme)
यह अलार्म क्लॉक एप
आपकी ही म्यूजिक लाइब्रेरी से
कोई गाना सुनाकर आपको नींद
से जगाती है। इसमें स्लीप टाइमर फंक्शन
है, जो बेहद सूदिंग साउंड के जरिए नींद
लाने में मदद करता है। यह मौसम के बारे
में भी बताती है।
- हू सैंपल्ड (WhoSampled)
संगीत के जानकारों के लिए
यह काफी उपयोगी एप है।
यह आपको बताती है कि गाने
की पैदाइश कहां की है। गाने का रीमिक्स
किसने किया, इसे दोबारा कब और किसने
बनाया। कई बार इस खोज में आपको नए
गाने भी मिल जाते हैं।
टिप्पणियाँ