पहले जीवित प्राणी को अंतरिक्ष में भेजा
1957- आज ही के दिन सोवियत संघ ने इतिहास में पहले जीवित प्राणी को अंतरिक्ष में भेजा था। ये जीव रूसी नस्ल की एक कुतिया थी, जिसका नाम लाइका था। लाइका को स्पुतनिक-दो नामक उपग्रह के साथ बैकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना किया गया था। उसी साल चार अक्टूबर को स्पुतनिक नाम के अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया था जो आज भी पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। लाइका उड़ान के शुरुआती घंटों में बेहद शांत थी और उसकी हृदय गति और शरीर के दूसरे अंग भी सही तरीके से काम कर रहे थे। लाइका को अंतरिक्ष में भेजने के पीछे रूसी वैज्ञानिकों का मकसद ये जानना था कि जीवित प्राणी पर सौर विकिरण और भारहीनता का क्या असर होता है। हालांकि पशु संगठनों ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। इस प्रक्षेपण के बाद रूस ने अंतरिक्ष में पहले मानव के रूप में वोस्तोक 1 पर यूरी गागरिन को भेजा था।